फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला-चीका में अवैध रूप से पनप रही कालोनियों पर चला पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला नगर योजनाकार कार्यालय तथा तहसीलदार गुहला एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के पूरे अमले द्वारा गुहला-चीका शहरी क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध डब्ल्यूबीएम सड़कें और डीपीसी को जेसीबी की मदद से हटाया गया। अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाने का कार्य दोपहर बाद 2 बजे किया गया था।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि अर्बन एरिया गुहला-चीका के अंतर्गत पड़ने वाली राजस्व संपदा चीका में चीका-पिहोवा रोड पर चीका थाने के पीछे लगभग 4 एकड़ में पनप रही नई अवैध कालोनी में बनी मिट्टी की सड़कों, 23 डीपीसी व रोड नेटवर्क को शुरूआत चरण में ही पीले पंजे की मदद से तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा न तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कालोनी का निर्माण रोका और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली। पीला पंजा चलाने के साथ-साथ अवैध कालोनी विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें