फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तितरम में अवैध निर्माण ढहाया

Wed, 31 Jul 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से कैथल के अधीन राजस्व संपदा गांव तितरम में अवैध निर्माण ढहाया। जींद-कैथल रोड पर शहरी क्षेत्र में लगभग दो एकड़ में पनप रही अवैध काॅलोनी में बनी तीन दुकानें, रोड नेटवर्क व आठ डीपीसी को जेसीबी की मदद से गिराया गया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान विभागीय अमला पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को हटाने के लिए मौजूद रहा। उन्होंने कहा कि कार्यालय के संज्ञान में राजस्व संपदा गांव तितरम में जींद से कैथल रोड पर शहरी क्षेत्र कैथल में लगभग दो एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में निर्माण किया गया है। भू-स्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धारा के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने के लिए आदेश जारी किए गए थे लेकिन भू-स्वामियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार ने आगाह किया गया कि वह सस्ती दुकानों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध दुकान आदि न खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें