फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध कॉलोनी को ढहाया

Wed, 13 Mar 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से अर्बन एरिया कैथल में पनप रही अवैध कॉलोनी को जेसीबी से ढहाया गया। पट्टी कायस्थ सेठ में लगभग आठ एकड़ में पनप रही कॉलोनी में 20 डीपीसी व 10 से अधिक अवैध निर्माणों को शुरुआती चरण में ही तोड़ा गया।

डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी को हटाने के लिए दोपहर घटना स्थल पर दो जेसीबी. मशीन के साथ पहुंचा और काॅलोनी में अवैध निर्माणों को हटाने का कार्य शुरू किया। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि पट्टी कायस्थ सेठ में लगभग आठ एकड भूमि पर बिना विभागीय अनुमति के सड़कें बना कर अवैध कॉलोनी विकसित करने का मामला संज्ञान में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय ने भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे पर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि कार्यालय द्वारा इस अवैध कॉलोनी को तोड़ने संबंधित कार्यक्रम का अनुमोदन उप-मंडल अधिकारी, कैथल से प्राप्त कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें