कैथल। जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से कलायत और बात्ता में पनप रही अवैध कॉलोनियों को ढहाया गया। यह कार्रवाई एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधानों के तहत की गई। इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ अंकित कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे।प्रवीण कुमार ने बताया कि राजस्व संपदा कलायत और बात्ता में दो-दो एकड़ में अवैध कॉलोनियों के निर्माण का मामला संज्ञान में आया था। भूस्वामियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने के आदेश दिए गए थे लेकिन भूस्वामियों ने न तो निर्माण कार्य रोका और न ही विभाग से अनुमति के लिए आवेदन किया। इसके बाद डीटीपी का अमला कॉलोनियों में पहुंचा और वहां बनी सड़कों और डीपीसी को ध्वस्त किया। संवाद