फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी स्कूल को स्वर्ण व रजत पदकआईजी स्कूल को स्वर्ण व रजत पदक

Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद के निडाना के सीबीएसएम स्पोर्ट्स स्कूल में 17 व 18 मई को आयोजित हुई सेकंड मिक्सड सब जूनियर हरियाणा स्टेट नेशनल चैंपियनशिप में आईजी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर अपने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

पीटीआई राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी लक्ष्य व यतिन को राष्ट्रीय खेलों के लिए भी चुन लिया गया। इसी के साथ फोर्थ फास्ट फाइव सब जूनियर हरियाणा स्टेट नेशनल चैंपियनशिप में आईजी स्कूल के लड़के व लड़कियों की टीम ने भी भाग लेकर रजत पदक हासिल किया। यह खबर मिलते ही पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया व प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। विद्यालय के खेल अध्यापक राजेश कुमार, कपिल वत्स, प्रवीण कुमार व रानी देवी की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें