फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी ने किया टटियाना का निरीक्षण

Thu, 22 Feb 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। किसान आंदोलन को देखते हुए कानून व्यवस्था के संबंध में बुधवार को करनाल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने कैथल पंजाब बॉर्डर स्थित टटियाना नाके पर निरीक्षण किया। आईजी सतेंद्र गुप्ता ने टटियाना नाका पर जांच करते हुए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालन करते हुए कानून-व्यवस्था कायम रखें। पुलिस का प्रयास रहेगा कि जिले में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। किसी भी सूरत में किसी को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। इस दौरान एसपी उपासना, एसपी करनाल शशांक कुमार सावन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू चढूनी आज फूंकेगी केंद्र सरकार का पुतला ः गुहला-चीका। भाकियू चढूनी आईटी सेल प्रभारी जरनैल सिंह जैली ने कहा कि दिल्ली कूच के शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पार करने का प्रयास कर रहे किसानों ऊपर आंसू गोले दाग कर व रबर की गोलियां से उन्हें घायल कर सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। जैली ने कहा कि किसानों पर गोलियां चलाने के विरोध में भाकियू चढूनी वीरवार को तहसील स्तर पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा न करने से किसानों में रोष है। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भागल, गुरबचन हरिगढ़, गुरजंट टटियाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें