फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैप्पी कार्ड से रोडवेज में करना हो सफर तो पास रखो आधार

Tue, 09 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज बस में हैप्पी कार्ड लेकर सफर करने वाले लोग सावधान हो जाएं। आधार कार्ड दिखाए बिना अब हैप्पी कार्डधारक का परिचालक टिकट नहीं काटेगा। दरअसल, दूसरे के हैप्पी

कार्ड पर सफर करने वाले लोगों पर रोक लगाने के लिए रोडवेज विभाग ने ऐसा कदम उठाया है।

गौरतलब है हैप्पी कार्ड वितरण के बाद से परिचालकों के समक्ष दूसरे के हैप्पी कार्ड पर सफर करने की समस्या आ रही थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए ही यह कदम विभाग की ओर से उठाया जा रहा है। अब आधार कार्ड दिखाए बिना परिचालक हैप्पी कार्ड धारकों की टिकट नहीं काटेगा। दूसरे के हैप्पी कार्ड पर सफर करने वाले लोगों की इस काम से रोडवेज को काफी नुकसान होता था। ऐसे में विभाग की ओर से विशेष फ्लाइंग की टीम भी ऐसे लोगों पर निगाह रखने के लिए बनाई गई थी।
विज्ञापन




जिले में अब तक बने 81 हजार हैप्पी कार्ड ः रोडवेज विभाग के आंकड़ों के तहत जिले में करीब 81 हजार हैप्पी कार्ड रोडवेज विभाग की तरफ से बनाए गए हैं। इसमें से करीब 32 हजार कार्ड वितरित भी किए जा चुके हैं। सरकार ने इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए ‘हैप्पी कार्ड’ की घोषणा की है। इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थी प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। एक कार्ड के लिए 50 का शुल्क देना होगा। जिसके अतिरिक्त कार्ड की लागत 109 और वार्षिक रख-रखाव के लिए 79 रुपये का शुल्क सरकार वहन करेगी। परिवार के सभी सदस्यों का हैप्पी कार्ड अलग-अलग बनेगा।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ऐसी समस्या आई थी कि दूसरे के हैप्पी कार्ड पर लोग सफर करते थे। ऐसे में रोडवेज विभाग को नुकसान होने लगा था। परंतु अब आला अधिकारियों ने हैप्पी कार्ड लाभार्थी के लिए हैप्पी कार्ड के साथ आधार कार्ड भी दिखाना शुरू किया है।

- कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, रोडवेज कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें