फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं स्वस्थ तो परिवार-समाज भी होंगे समृद्ध : सुरभि

Sun, 21 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त, स्वस्थ और समृद्ध बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ महिलाओं तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सशक्त नारी न केवल परिवार की देखभाल करती है, बल्कि परिवार को आर्थिक, सामाजिक और नैतिक आधार पर मजबूती भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य महिलाओं के हाथ में है यदि उनका स्वास्थ्य सही रहेगा तो परिवार और समाज दोनों स्वस्थ व समृद्ध होंगे।

जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को वह आयोजित सशक्त नारी-स्वस्थ परिवार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और अस्पताल परिसर में प्रदर्शनी का अवलोकन कर की। अध्यक्ष ने कहा कि बीमारी का समय पर इलाज गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से करानी चाहिए।
विज्ञापन


सुरभि गर्ग ने प्रधानमंत्री की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। ड्रोन दीदी कार्यक्रम के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान भी प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिला को 2100 रुपये प्रति माह सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शैली मुंजाल ने कहा कि महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परिवार को मजबूत बनाना चाहिए।

सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग और आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि नारी समाज की धुरी है यदि महिला शिक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक होगी तो परिवार मजबूत होगा। कार्यक्रम में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ एच.एस. हुड्डा ने योग क्रियाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों को न्यूट्रीशन किट और आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से संयुक्त निदेशक शिल्पी पातड़, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला दहिया, कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. आर.डी. चावला और डॉ. बलविंद्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें