फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज बारिश हुई तो किसानों को होना नुकसान

Thu, 12 Sep 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी सुबह के बादल छाए और दोपहर के समय धूप खिली। सुबह के समय बारिश की संभावना बनी, लेकिन नहीं हुई। बारिश का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। किसानों का कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी वीरवार को भी बारिश होने की संभावना रहेगी। यदि अब तेज बारिश हुई किसानों को नुकसान होगा। इस समय खेतों में धान की कई किस्म पक कर लगभग तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


कृषि विभाग केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह के समय अचानक बादल छाए दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम तापमान 26.3 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अब तक बारिश से कपास, धान, बाजरा व सब्जियों सहित किसी फसल के लिए बारिश नुकसानदायक नहीं है। किसानों का कहना है कि अब यदि अधिक तेज बारिश होती है तो अगेती धान की फसल पीआर व 1509 के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही घीया, तोरी, खीरा सहित अन्य बेल वाली सब्जियां भी खराब हो सकती हैं। बता दें कि सीवन क्षेत्र में सबसे अधिक सब्जियों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें