फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खिलाड़ी कैंप में नहीं पहुंचे तो स्टैंडबाई को मौका

Fri, 21 Nov 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए विभिन्न इकाइयों में खिलाड़ियों का चयन जारी है। भिवानी में 26 से राज्य स्तरीय आयोजन के लिए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि खिलाड़ी समय पर कैंप नहीं पहुंचते हैं तो उनकी जगह स्टैंडबाई खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया जाएगा।

प्रतियोगिता में अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए 18-18 खिलाड़ियों की टीमें चयनित की जा रही हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय आयोजन 26 से 30 नवंबर तक भिवानी में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


निदेशालय के निर्देशों के अनुसार अंडर-19 लड़के व लड़कियों के खिलाड़ियों को कैंप हेतु भिवानी पहुंचना होगा। खिलाड़ियों को भिवानी लाने और प्रतियोगिता के उपरांत वापस अपने गृह जिले तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के अध्यापक और अभिभावकों की होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही खेल प्रतियोगिता का ड्रॉ, प्रत्येक मैच का परिणाम, मदवार खर्च का विवरण तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्रतियोगिता समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर निदेशालय को भेजना अनिवार्य होगा। चीफ डी-मिशन को सात दिवसीय कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता दौरान प्रतिदिन की गतिविधियों की रिपोर्ट ई-मेल से निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें