फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोग बनेंगे जागरूक तो नशा मुक्त बनेगा समाज

Sat, 07 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के आरकेएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल लाइन थाना एसएचओ शिवकुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे के खिलाफ जागरूक होगा तो समाज नशामुक्त होगा।

कार्यक्रम में उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं तो नशे से दूर रहें ही, साथ में अपने घर व पड़ोस में भी लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जिलेभर में अब तक 2600 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें युवाओं की भागीदारी काफी रही है। तीन लाख से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा चुका है। पुलिस ने 25 अधिकारियों को खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया है, जो युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं और खेलों के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है नशा लाखों परिवार बर्बाद कर चुका है और कर रहा है। इसकी वजह से हर साल हजारों नवयुवक नशे की दलदल में फंसकर अपनी जान गंवा बैठते हैं। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे है। इस अभियान में जनता के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आमजन बिना किसी डर के नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को दें।

उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशा छुड़ाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पुलिस के साथ-साथ आमजन का भी कर्तव्य है।
विज्ञापन


स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य वक्ता एसएचओ शिवकुमार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं। स्कूल में भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस की टीम का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें