फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब बारिश हुई तो सब्जियों की फसल होगी प्रभावित

Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। इसके बाद बुधवार को गर्मी का एहसास हुआ और दोपहर के समय गर्म हवाएं चलीं। हालांकि अभी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी 26 अप्रैल को भी बारिश की संभावना जताई गई है। यदि अब बारिश हुई तो गेहूं के बाद सब्जियों की फसल को भी नुकसान हो सकता है।

नुकसान होने पर सब्जियों की फसल महंगी भी हो सकती है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से डीसी प्रशांत पंवार ने भी गर्मी से बचाव के लिए बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डीसी ने सभी विभागों को लू के समय में अलर्ट रहने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बैठक में डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारी समय रहते आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके। सभी विभाग गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए पूरी तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे हीट वेव से बचाव के लिए अपनी-अपनी एडवाइजारी जारी करें। वहीं, इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों से हीट-वेव, चिह्ति अपराध, चुनाव संबंधित तैयारियों के बारे में समीक्षा बैठक ली। डीसी प्रशांत पंवार ने सभी एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, पशु पालन विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग, रोडवेज विभाग, शिक्षा विभाग, वन मंडल, पंचायती विभाग व पर्यटन आदि प्रमुख विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे नागरिकों को हीट-वेव से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। डीसी ने श्रम विभाग के निर्देश दिए हैं कि उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कार्य के दौरान विश्राम के लिए उचित जगह निर्धारित करवाएं और उनके लिए पेयजल का पर्याप्त प्रबंध हो। इसके साथ ही श्रमिकों को हीट वेव से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए।

पशुपालन विभाग के अधिकारी गांवों में लू से पशुओं पर पड़ने वाले प्रभाव से बचाव के तरीके बताएं। ग्रामीण विकास व विकास एवं पंचायत, पंचायती राज संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे मनरेगा श्रमिकों के लिए दिन के समय अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करें। इस मौके पर एसपी उपासना, एसडीएम सुशील कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. रेणू चावला, डीआरओ चंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जरूरी दवाइयां, ओआरएस की सप्लाई सही रखने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों में जरूरी दवाइयां एवं ओआरएस की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें। हैल्थ सेंटरों में हीट वेव वार्ड बनाए जाएं। ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था भी हो। कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाए। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसलों पर लू से पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें