फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम दाम में धान खरीदी के सबूत मिले तो की जाएगी सख्त कार्रवाई : एडीसी

Sun, 26 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ढांड। अतिरिक्त उपायुक्त सुरेश रावीश ने शनिवार को अनाज मंडी ढांड का दौरा कर धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में पड़ी धान की ढेरियों की नमी मापक यंत्र से जांच की और संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी किसान से कम दाम में धान खरीदी के सबूत मिले तो संबंधित खरीद एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडी में पहुंचते ही धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जाए और किसी भी किसान को बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कुछ किसानों से शिकायतें मिली हैं कि उनकी धान एमएसपी से कम दाम पर खरीदी जा रही है। इस संदर्भ में मंडी निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि खरीदे गए माल का समय पर उठान जरूरी है, ताकि मंडी में जाम की स्थिति न बने। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी सचिव, ढांड के खिलाफ भी यह शिकायत मिली है कि वे समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। इस पर सचिव से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें और ईमानदारी व जिम्मेदारी से काम करें। इस अवसर पर ग्राम सचिव अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें