संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। बिजली निगम की टीम ने शनिवार को बकाया बिजली बिल वसूली अभियान चलाकर तीन लाख 50 हजार रुपये वसूले। निगम के जेई जगदीश चंद्र ने बताया कि बकाया बिजली बिल वसूली अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि जो डिफाल्टर उपभोक्ता मौके पर बकाया बिल नहीं भर रहे हैं उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बताया कि यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से कहा है कि जितने भी बकाया बिजली के बिल धारक हैं। वह सभी बकाया बिल समय पर जमा करवा दें ताकि उनका कनेक्शन कटने से बच सके।
उन्होंने कहा की बार-बार कहने के बावजूद कुछ लोग बिजली के बकाया बिल जमा नही करवा रहे हैं। जिन्हें नोटिस भी जारी किए गए हैं और फिर भी वह बिजली के बकाया बिल जमा नहीं करवा रहे। जेई ने कहा कि निगम लगातार बिजली के बिल न भरने वालों के मीटर उतार रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार बिजली के बकाया बिल वसूली अभियान को तेज कर दिया है।
साथ ही जो बिल नहीं भर रहे उनके मीटर भी उतारे जा रहे हैं। जुर्माना वसूलने के साथ कई लोगों के मीटर भी उखाड़े गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बिजली सुचारू रूप से लेने के लिए बकाया बिजली के बिल सोमवार तक अवश्य जमा करवा दें। इसके बाद बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।