फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन : सांगवान

Sat, 18 Apr 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बैठक में संबो​धित करते हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगव
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग के फील्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ ने लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगवान, महासचिव हितेंद्र सिहाग, उपप्रधान सावित्री देवी और राज्य कमेटी सदस्य पारस कौशिक ने संयुक्त रूप से सरकार व विभाग को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फील्ड कार्यालयों में सहायक, आंकड़ा सहायक, उपाधीक्षक और अधीक्षक के करीब 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं, जबकि पदोन्नति से संबंधित फाइलें लंबे समय से निदेशक कार्यालय में लंबित हैं। एसोसिएशन नेताओं ने बताया कि विभाग की कार्यप्रणाली के कारण कई कर्मचारी 30-32 वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद भी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति न देना विभाग की विफलता है। उन्होंने मांग की कि सहायक के सभी रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाए। साथ ही उपाधीक्षक और अधीक्षक के पदों पर सेवा नियमों में आवश्यक छूट देकर पदोन्नतियां की जाएं। संवाद

बैठक में संबोधित करते हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें