फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अस्पताल में जल्द पूरा होगा आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में करीब डेढ़ साल से चाइल्ड केयर यूनिट के आईसीयू के निर्माण का जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आईसीयू के निर्माण पर करीब 54 लाख रुपये का खर्च का अनुमान है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक आईसीयू में बारह बेड के अलावा सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाओं को भी और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इस समय जिला नागरिक अस्पताल में महज निक्कू वार्ड ही संचालित किया जा रहा है। यहां नवजात शिशुओं का ही इलाज किया जाता है। बच्चों व किशोरों के लिए अलग से वार्ड नहीं था। सामान्य ओपीडी में ही बच्चों की जांच की जाती है। अब अस्पताल में बच्चों का अलग से आईसीयू बनने के बाद बच्चों को अच्छा इलाज मिल सकेगा। गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 की बच्चों की बीमारियों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

अस्पताल में गंभीर रोग से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल परिसर में द्वितीय तल पर अलग से बाल रोग वार्ड बनाया जा रहा है। इन्हीं बेड में 12 आईसीयू बेड लगाएं जाएंगे। 30 अन्य सामान्य बेड लगाए जाएंगे। फिलहाल यहां पर 20 बेड लगाए हैं।
यहां पर दाखिल होने वाले बच्चों की देखरेख के लिए अलग से स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। यहां एक डॉक्टर सहित तीन नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई जाएगी। 12 आईसीयू के बेड में चार आईसीयू और आठ एचडीबी तकनीक के बेड लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें