फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक चुटकी सिंदूर की कीमत आई समझ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। ऑपरेशन सिंदूर के नाम से भारत की ओर से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को पूरे देश में सराहा जा रहा है। महिलाओं का कहना था कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत पाकिस्तान को समझ आ गई हो और आतंकियों को भी।

भारतीय सेना की यह कार्रवाई उस दर्दनाक पहलगाम हमले की प्रतिक्रिया है जिसमें आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को पहचान कर सिर्फ हिंदू पुरुषों की हत्या की और महिलाओं के सामने उनके पतियों को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना देशभर में आक्रोश की लहर ले आई थी।
विज्ञापन


अब मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक कर देश वासियों के कलेजों को ठंडक पहुंचाने का काम किया है। राजनीतिक लोगों ने भी सरकार के इसे सराहा। यहां तक विपक्ष भी सरकार के इस काम के पक्ष में दिखा।
भारतीय सेना का सराहनीय कदम

पाकिस्तान पर भारत सरकार की ओर से जो एयर स्ट्राइक की गई है, इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। यह भारतीय सेना का बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे उन औरतों को न्याय मिला है जिनके सुहाग को पहलगाम में आतंकवादियों ने उजाड़ दिया था। इस कार्रवाई से हमें विश्वास मिला है कि सरकार हमेशा हमारे साथ है। -आशा शर्मा, सीवन

प्रत्येक देशवासी में बहुत गुस्सा था

पहलगाम में हुई आतंकी घटना बहुत ही निंदनीय है नृशंस हत्याओं की वजह से प्रत्येक देशवासी बहुत गुस्से में था। हमारी सेना ने आतंकी शिविरों पर हमला करके उन्हें तबाह कर दिया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस काम की जितनी सराहना की जाए वह कम है। यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि हर शहीद के खून का जवाब है। -ममता वाधवा
विज्ञापन


आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता

पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर केवल हिंदुओं पर अत्याचार किया और औरतों के सामने उनके सुहाग को उजाड़ दिया। बच्चों के सामने उनके पिता को गोली मार कर उन्हें अनाथ कर दिया। यह निंदनीय है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। आतंकियों को हमारी सेना ने माकूल जवाब दिया है। सरकार की सभी तारीफ कर रहे हैं। -ऊषा चौधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें