फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगरूर और पटियाला जाना है... बस चालू है

Sun, 11 May 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद युद्ध विराम की खबर बस यात्रियों के लिए राहत भरी रही। पंजाब के संगरूर व पटियाला जाने वाले यात्रियों के लिए बस चालू है। दूसरी ओर चंडीगढ़ व अंबाला जाने वाली बसों पर संशय की बात कही गई। इस संबंध में रविवार को सही जानकारी मिल सकेगी। वहीं अभी तक केवल चंडीगढ़ जाने वाली बसों के रूट में बदलाव किया है।

रोडवेज अधिकारियों का कहना था जिला प्रशासन के आदेश के बाद ही पंजाब की बसें बंद करने की बात तय की गई थी पर युद्ध विराम की सूचना मिलने के बाद इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। आदेश मिलने के बाद पाकिस्तान बॉर्डर के जिले में बंद की गई बसों के भी जल्द चलने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार के आदेशों पर शुक्रवार को ही जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लिए बस सेवा स्थगित कर दी थी। यह रोडवेज बस सेवा अस्थायी रूप से निलंबित की गई थी। ये निर्णय ऑपरेशन सिंदूर के बाद पैदा हुए भारत पाकिस्तान तनाव के बीच लिया गया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों अनुसार ये कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। स्थिति सामान्य होने पर बस सेवाएं तुरंत बहाल की जाएंगी।

उन्होंने केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाए रखने की बात भी कही। इस समय कैथल से पठानकोट, अमृतसर और कटरा के लिए एक-एक बस जाती हैं। इसमें एक बस इन रूटों पर जाती हैं। जबकि दूसरी बस इन रूटों से वापस होती है। चंडीगढ़ सहित संगरूर और पटियाला जाने वाली बसें पहले की तरह से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार सुबह के समय पठानकोट और अमृतसर जाने वाली बसों को भेजा गया था, लेकिन यह बसें जालंधर से ही वापस लौटी थी।

रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि अभी तक कैथल से केवल पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जिले पठानकोट, जम्मू और अमृतसर जाने वाली बसों को ही आगामी आदेशों तक बंद किया गया है। अब युद्ध विराम होने के बाद आगामी आदेशों के बाद ही इन बसों को दोबारा संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें