फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकानदार को सम्मोहित कर उड़ाए साढ़े 17 हजार रुपये

Thu, 25 Sep 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सीवन बाईपास नाका पर सब्जी बेच रहे दुकानदार को एक युवक ने सम्मोहित कर झांसा देकर 17 हजार 500 रुपये नकद और जरूरी कागजात से भरा कुर्ता ले लिया।

अर्जुन नगर निवासी अमृत लाल ने पुलिस को बताया कि वह 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे अपनी किराए की दुकान पर सब्जियां बेच रहा था। तभी एक बाइक सवार युवक, जिसने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था, दुकान पर आया। उसने कहा कि पंडित जी ने उसे फलदान कराने के लिए भेजा है। दुकानदार ने उसकी बात मानकर फल और सब्जियां निकाल दीं।
विज्ञापन


युवक ने फिर बहाना बनाया कि वाहन की व्यवस्था करके आता है और थोड़ी देर बाद लौटेगा। लौटने पर उसने दुकानदार को सम्मोहित कर झांसा देकर कुर्ता देने के लिए कहा। दुकानदार ने कुर्ता उतार दिया, जिसे युवक ने बनियान देकर बदल लिया और कुर्ता लेकर वहां से चला गया। बाद में दुकानदार ने देखा कि कुर्ते की जेब में रखे साढ़े 17 हजार रुपये और कागजात गायब थे।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजकुमार को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें