संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला थाना की पुलिस कैथल ने एक विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एक गांव निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले जिला जींद के एक गांव के प्रदीप के साथ रीति रिवाज अनुसार हुई हुई थी।
पीड़ित युवती के मुताबिक, शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। हर रोज की मारपीट व तानों से परेशान होकर वह अपने मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत की। सब इंस्पेक्टर सुदेश देवी ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करती है।
उधर, अंबाला रोड पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। कैथल की सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना में दी गई शिकायत में गांव नैना निवासी नवीन ने बताया कि पांच अप्रैल को मुफ्ती शोरूम के सामने राहुल, रितेश ढांडा और मनोज ने उस पर जानलेवा हमला किया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शेरगढ़ गांव में मारपीट में पति-पत्नी घायल
कैथल। जिले के शेरगढ़ गांव में हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। शेरगढ़ के रामफल ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अप्रैल को गांव के ही सावन, नीरज, कृष्ण, राजेश और सुभाष ने मिलकर डंडों से मारपीट करते हुए उसे व उसकी पत्नी अंग्रेजों देवी को घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद