फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने खा लिया था जहर...डायल 112 की गाड़ी से पुलिस ने 8 मिनट में पहुंच कर करवाया अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस की डायल 112 सेवा से रविवार को कैथल पुलिस ने तीन घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। एक मामले में चीका में जहरीला पदार्थ निगल लेने पर पति को अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं एक महिला को फांसी लेने से रोकते हुए और दूसरी को जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने पर चंद मिनटों में अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल नंबर 388 पर नियुक्त स्टाफ एएसआई राजेंद्र सिंह, सिपाही मनोज कुमार और एसपीओ गुरमुख सिंह को दोपहर में सूचना मिली कि चीका के वार्ड नंबर चार में दंपती के झगड़े में एक व्यक्ति ने जहर निगल लिया है। इस पर टीम ने महज आठ मिनट में मौके पर पहुंच कर जहर खाए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई।
दूसरे मामले में पटेल नगर कैथल में पति के झगड़े से तंग आकर महिला ने फांसी लगाने के इरादे से कमरे में घुस कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर ईआरवी नंबर 385 पर तैनात स्टाफ एएसआई सत्यवान, ईएचसी दिनेश और एसपीओ नरेश कुमार ने पांच मिनट में मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचाई।
विज्ञापन

तीसरे मामले में थाना चीका के एक गांव में पति के अपनी पत्नी को जहर की गोलियां खिलाने के एक मामले में ईआरवी नंबर 388 पर नियुक्त स्टाफ एएसआई राजेंद्र सिंह, सिपाही मनोज कुमार व एसपीओ गुरमुख सिंह ने पांच मिनट में मौके पर पहुंच कर पीड़ित महिला को अस्पताल में पहुंचा कर उसकी जान बचाई।
एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि डायल 112 सार्वजनिक सुरक्षा के उद्देश्य से हरियाणा की एक राज्य व्यापी आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली है। इसका मुख्य उद्देश्य नेतृत्व नवाचार, पुलिस कौशल और प्रौद्योगिकी को समन्वित करके त्वरित 24 घंटे और पूर्ण आपातकालीन प्रतिक्रिया और निराकरण प्रदान करना है। आम लोग हिंदी, अंग्रेजी, हरियाणी व पंजाबी में डायल 112 की मार्फत सूचना या शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें