गांव डोहर में विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपी पति को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव सांपली खेड़ी निवासी रोशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी की शादी 16 फरवरी, 2007 को गांव डोहर निवासी लाभसिंह डोहर साथ हुई थी। उसने दान दहेज दिया था। 21 जुलाई को फोन के माध्यम से जानकारी मिलने पर जब वह गांव डोहर पहुंचा तो बेटी का शव गैलरी में जमीन पर रखा था। गले पर चोट के निशान थे। बाद में इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला सब इंस्पेक्टर निर्मला देवी ने बताया कि मृतक महिला के पति आरोपी लाभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।