फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की एक काॅलोनी निवासी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना शहर पुलिस ने आरोपी पति नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2017 को आरोपी के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार के लोगों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुरालजन दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें