फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज उत्पीड़न में पति गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना चीका क्षेत्र के एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में थाना चीका पुलिस की महिला एएसआई बबीता ने पीड़िता के पति गगड़पुर निवासी कपूर राम को गिरफ्तार कर लिय। पीड़िता ने दी गई शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 6 मार्च 2011 को कपूर राम के साथ हुई थी। उसके परिवारजनों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुरालजन उसे दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों की ओर से शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर चीका थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें