फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भूख हड़ताल जारी, बोले- ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई

विज्ञापन
42-गुहला चीका। जर्जर सड़कों के विरोध में 14 वें दिन धरना देते हुए मंच के सदस्य - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका में जर्जर सड़कों के विरोध में सडक़ सुरक्षा मंच की 14 वें दिन बुधवार को भी भूख हड़ताल जारी रही। गुरप्रीत सिंह भूंसला, पूर्व सरपंच रणजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह मोहनपुर, गमदुर सिंह भूसला और हैप्पी सैनी भागल बैठे। मंच के प्रवक्ता एडवोकेट जीवन सिंह नैन व धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गुहला की सड़कों की मरम्मत के लिए गंभीर नहीं है। शायद इसीलिए चीका भागल सड़क निर्माण पर जारी किए गए टेंडर में किसी भी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

राजपाल राणा, नरेश ढांड व जगजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक व पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द ही चीका भागल रोड़ का टेंडर खोलने की बात कर मंच के सदस्यों को धरना समाप्त करने की बात कह रहे थे लेकिन 27 दिसंबर को जब यह टेंडर खोला गया तो पता चला कि किसी भी ठेकेदार ने इस टेंडर में रुचि ही नहीं दिखाई। इसके चलते टेंडर खाली रह गया है। मंच के सदस्यों ने कहा कि टेंडर के खाली चले जाने से अब गुहला की सड़कों के बनने में और अधिक समय लगेगा और यहां के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। मंच के सदस्य सोनू कंबोज ने कहा कि यदि विधायक समय रहते सड़कों की तरफ ध्यान देते तो उन्हें यह मुद्दा विधान सभा में नहीं उठाना पड़ता। मंच के सदस्यों ने कहा कि जब तक सड़कों का नए सिरे से निर्माण नहीं होता तब तक मंच का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें