फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम में बढ़ी उमस, अभी राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। हवा में नमी का स्तर बढ़ने से उमस काफी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद्र के अनुसार, फिलहाल इस चिपचिपी गर्मी और उमस से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान के कारण रात के समय भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

दिनभर तेज धूप और भारी उमस के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस भीषण उमस के बीच वायुमंडल में हलचल जारी है। दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि हवा की गति तेज होने के बावजूद वातावरण में नमी अत्यधिक होने के कारण राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें