फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उमस ने छुड़ाए पसीने, सड़कें और गलियां सूनीं

Tue, 29 Apr 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कई दिनों से तेज धूप होने और गर्म हवा चलने से ज्यादा उमस भरी गर्मी पड़ रही है। उमस से लोगों के पसीनें छूट रहे हैं। दोपहर में सड़कों के साथ गलियां भी सूनी नजर आने लगी हैं।

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक भी बाजारों से रौनक गायब रही और सड़कें भी सूनी दिखीं। सोमवार को दोपहर में भी ऐसा ही देखने को मिला। बाजारों में लोगों की भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 29 अप्रैल के दौरान खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। 30 के बाद अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म संभावित है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना से बीच-बीच में गर्म धूल भरी हवाएं चलेगी लेकिन 30 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव संभावित है।
विज्ञापन


एक से तीन मई के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक की भी संभावना है। इसके साथ ही गर्म हवा चलने से गर्मी भी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें