फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उमस ने फिर बढ़ाई परेशानी, बारिश के बन रहे आसार

Sat, 10 Aug 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के तापमान में गिरावट के बावजूद दिनभर धूप निकलने से शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर होते दिखाई दिए। हालांकि सुबह से शाम तक बाजारों में लोगों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश ना होने के कारण गर्मी व उमस से लोगों को निजात नही मिल पा रही है। बदलते मौसम का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। गौरतलब है कि बीते वीरवार को भी जिले में दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। जिससे देख कर जिला वासी बारिश होने को अंदाजा लगा रहे थे लेकिन दिन बीत गया और बदरा लोगों को दगा देकर चलेगें। गर्मी व उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी होने से एक बार फिर गर्मी, उमस जनजीवन को प्रभावित करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान जिले में कहीं हल्की वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद ही तापमान में गिरावट आने, उमस व गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


तापमान में आ रहे उतार चढ़ाव, हवाओं में नमी की मात्रा बढऩे के चलते इन दिनों जिले व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निजी व सरकारी अस्पतालों में मौसम से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें जुकाम, बुखार, वायरल के अलावा पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में बताए जा रहे हैं। स्थानीय चिकित्सक लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानियां बरतने, साफ सफाई रखने, घरों व आसपास पानी जमा ना होने देने, अधिक से अधिक तरल पदार्थों का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अगले चार से पांच दिन तक बारिश होने के आसार हैं। बताया कि अब लगातार सुबह व शाम के समय गर्मी घट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें