फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ी उमस, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन हुई बारिश के बाद रविवार को फिर से तेज धूप निकली। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने के बाद आसमान बादल भी छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं, बारिश न होने की स्थिति में उमस बढ़ गई। जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद बादल छाने के बाद लोग बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन निराश होना पड़ा। वहीं, उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हुए। रविवार को बारिश न होने के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी बढ़ा। अधिकतम तापमान 30.3 व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यदि अब तेज बारिश होती है तो धान की फसल को भी नुकसान होगा, क्योंकि अब तक हुई बारिश में 60 से प्रतिशत तक सब्जियों की फसल को नुकसान हो चुका है। कृषि विज्ञान केेंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी 26 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। सोमवार को सुबह के समय भी बरसात हो सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों में कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के बाद ही सिंचाई का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें