फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बनाई मानव श्रृंखला

Wed, 26 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
कैथल। जाट शाइनिंग स्टार स्कूल द्वारा हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला बनाकर आपसी भाईचारे, एकता, समानता, सामुदायिक सौहार्द तथा हरियाणा एक हरियाणवी एक का संदेश दिया गया। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान रणवीर ढुल फौजी, उपप्रधान संदीप छौत, सचिव कुलदीप गढ़ी व कोषाध्यक्ष रामपाल गुहणा तथा कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में सैकड़ों बच्चों ने हरियाणा के नक्शे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश की तरक्की व एकता का परिचय दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य भूतपूर्व सेना अधिकारी जेएस चहल की अगुवाई में अध्यापिका सरिता आर्या डीपी सुमन धारीवाल के निर्देशानुसार बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर उसके बीच हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक हुए 50 वर्षों को भी दर्शाया। प्रधान ने अपने संदेश में हरियाणा को ऊंचा नाम देने में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में बराबर भागेदारी सुनिश्चित करते प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें