1400 विद्यार्िथयों ने बनाई मानव श्रृंखला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एमडीएन स्कूल में कक्षा छठी से बारहवीं तक के 1400 विद्यार्िथयों ने रियो 2016 की मानव श्रृंखला बनाकर 5अगस्त से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत वर्ष से चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
संस्थान के संस्थापक डा.विजय कांसल, चेयरमैन राजेंद्र कुमार व निदेशक विनोद कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलंपिक खेलों में हमारे देश भारत से चयनित खिलाडियों में हमारे राज्य हरियाणा से सर्वाधिक खिलाड़ी खेलों के इस महाकुंभ में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में जगबीर सिंह और सुखविंद्र सिंह ने बच्चों के साथ मिलकर रियो 2016 व ओलंपिक चिन्ह की मानव श्रृंखला बनाकर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मैडल भारत मां की झोली में डालने की कामना की। इस अवसर पर श्याम लाल, सतीश कुमार, अनिल कुमार, अमित गर्ग, अतुल, जगबीर मौण, सुनील कुमार, सुखबीर शर्मा, बनी सिंह राणा, सुमित कुमार, सुमन राणा, अनुराधा, आदि शिक्षक तथा गैर-शिक्षक स्टॉफ मौजूद था।