अधिकारियों की बैठक लेतीं डीसी अपराजिता। प्रवक्ता
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को जिले में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व नकल रहित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कुल 9,943 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में एचटेट परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों को परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों की बैठक लेतीं डीसी अपराजिता। प्रवक्ता