फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एचटेट ः लेवल-2 में 6855 और लेवल-1 में 2052 ने दी परीक्षा

Fri, 01 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के तहत टीजीटी (लेवल-2) और पीआरटी (लेवल-1) की परीक्षा गुरुवार को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उपायुक्त डॉ. प्रीति ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पुख्ता प्रशासनिक व तकनीकी प्रबंध किए गए थे।

लेवल-2 की परीक्षा 25 केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें 7538 में से 6855 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 683 अनुपस्थित रहे। वहीं, लेवल-1 की परीक्षा आठ केंद्रों पर हुई, जिसमें 2364 में से 2052 अभ्यर्थी शामिल हुए और 312 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि परीक्षा को नकल रहित व पारदर्शी बनाने के लिए तीन चरणों में सुरक्षा जांच की गई — पहले मैटल डिटेक्टर, फिर बायोमैट्रिक जांच और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई और उडऩदस्तों द्वारा निरीक्षण किया गया। हाई-टेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सभी केंद्रों पर सीधी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


डीसी ने सुचारू परीक्षा आयोजन के लिए प्रशासन, बोर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

डिजिटल उपकरण और मोबाइल आदि रहे प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरण पूरी तरह के प्रतिबंधित रखे गए। ऐसे में अभ्यर्थी किसी तरह का डिजिटल उपकरण व मोबाइल आदि परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया गया। ये सभी प्रतिबंधित रहे। हर अभ्यर्थी की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री हुई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी की भी आई-कार्ड के साथ एंट्री करवाई गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का भी कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें