पूंडरी। पूंडरी में वीरवार को हाबड़ी मोड़ के पास स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मार्केट के बाहर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। फड़ी लगाने वाले दुकानदारों गुलाब सिंह, बलजीत व कालाराम आदि ने बताया कि विभाग की इस कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और न ही उन्हें पहले कोई नोटिस दिया गया। उनका कहना था कि वे लंबे समय से यहां अपना रोजगार कर रहे हैं और अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपने खोखे बनवाए थे लेकिन विभाग ने जेसीबी मशीन से उनके खोखे भी तोड़ दिए। एचएसवीपी की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक रणधीर सिंह गोलन भी मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।
और अतिक्रमण हटाती जेसीबी।