फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे तक ट्रक से उतारने का इंतजार होता रहा क्लर्क की परीक्षा के लिए पहुंचे प्रश्र पत्रों का

Sat, 12 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
कैथल। जिला खजाना कार्यालय में जमा करने के लिए पहुंचे क्लर्क की परीक्षा के लिए प्रश्र पत्रों को उतारने के लिए शुक्रवार रात्रि करीब ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सरकार काफी गंभीर है। लेकिन अधिकारियों के बीच तालमेल के अभाव में यहां घोर लापरवाही देखने को मिलीं।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित होने वाली कर्मचारी चयन आयोग द्वारा क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों से भरा ट्रक करीब साढ़े साढ़े छह बजे लघु सचिवालय स्थित जिला खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंच गया। जहां कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं मिला। बाद में ट्रेजरी अधिकारी सुनीता गोस्वामी को सूचित किया गया। जो कार्यालय में ही मौजूद थीं। उन्होंने ट्रक को देख लिया। लेकिन कहा कि बिना कर्मचारी चयन आयोग व प्रशासन के आला अधिकारी के वे ट्रक से प्रश्न पत्रों का बंडल नहीं उतार सकतीं। इसके बाद डीसी को सूचित किया गया। डीसी ने सीटीएम को भेजा। जो एक बार मौके पर जाकर कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों के ना पहुंचने पर वापिस चले गए।

खजाना अधिकारी, ट्रक लेकर आए कर्मचारी व खजाना कार्यालय के अन्य कर्मचारी चयन आयोग की टीम की बाट जोहते रहे। करीब 8 बजकर 40 मिनट पर कर्मचारी चयन आयोग से कर्मचारी पहुंचे। लेकिन फिर से मामला लटक गया। करीब नौ बजे एडीसी शक्ति सिंह व सीटीएम वीरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद ही ट्रक से प्रश्र पत्रों के बंडल उतारने का काम शुरू हुआ और इन्हें कार्यालय में जमा किया गया। यह काम करीब पौने दस बजे तक निपटाया जा सका।
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे तक ट्रक चालक व अन्य कर्मचारी क्लर्क भर्ती परीक्षा के प्रश्र पत्रों को लेकर अधिकारियों का इंतजार करते रहे। जो घोर लापरवाही को दर्शाता है। यह तो गनीमत थी कि सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। हांलाकि कर्मचारियों की संख्या भी यहां 4 रहती है। लेकिन शुक्रवार को 2 कर्मचारी ही मौजूद थे। अन्यथा प्रश्न पत्रों की गोपनीयता भी भंग हो सकती थी।

इस संबंध में डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रश्न पत्र पुलिस सुरक्षा के बीच थे। खजाना अधिकारी मौके पर मौजूद रहीं। जैसे ही आयोग की टीम पहुंची, प्रश्न पत्र उतार लिए गए। आयोग सहित प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें