फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर से एचएसआरपी अनिवार्य : एसपी

विज्ञापन
लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। कैथल जिले में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाना अनिवार्य है। एक नवंबर से बिना एचएसआरपी वाले वाहनों के चालान होंगे। जिला यातायात पुलिस अक्तूबर माह में विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर डीएसपी रमेश चंद्र और इंस्पेक्टर रमेश कुमार टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। यह नियम बाइक, कार सहित सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगा। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि एचएसआरपी वाहनों की पहचान को अधिक सुरक्षित और आसान बनाती है। यह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में और वाहन चोरी होने पर तलाश में सहायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें