फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में होगा एचएसजीएमसी का कार्यालय

Tue, 29 Jul 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एडहॉक) के अध्यक्ष ने जगदीश सिंह झींडा ने मंगलवार को कहा कि जब तक कुरुक्षेत्र में एचएसजीएमसी का कार्यालय आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हो जाता है, तब तक कैथल के गुरुद्वारा नीम साहिब में ही कमेटी का कार्यालय चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, एचएसजीएमसी  की मंगलवार को गुरुद्वारा नीम साहिब में होने वाली अहम बैठक वरिष्ठ उप-प्रधान नेता दीदार सिंह नलवी के भतीजे के निधन के कारण स्थगित कर दी गई। इस बैठक में एचएसजीएमसी द्वारा प्रदेश के गुरुधामों की सेवा संभाल को लेकर चर्चा होनी थी। अब मीटिंग 31 जुलाई को गुरुद्वारा नीम साहिब में ही होगी।

गौरतलब है कि इस बैठक में एचएसजीएमसी कार्यकारिणी द्वारा फैसला लिया जाना था कि हरियाणा के गुरुघरोें की सेवा संभाल किस तरह से अपने हाथ में ली जाए। इसमें भाग लेने के लिए प्रधान जगदीश सिंह झींडा, महासचिव जोगा सिंह, सदस्य अपार सिंह, स्वर्ण सिंह, सरदार मनजीत सिंह डाचर एवं संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाल एवं गुरुद्वारा नीम साहिब एवं मंजी साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट सुरजीत सिंह पहुंच भी गए थे, लेकिन इसी बीच सूचना मिली कि वरिष्ठ उप-प्रधान दीदार सिंह नलवी के भतीजे की मौत हो गई है, जिसके बाद मीटिंग स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


कार्यालय का उद्घाटन कल
एचएसजीएमएस अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि एचएसजीएमसी का अगला मुख्य एजेंडा हरियाणा के गुरुघरों की सेवा संभाल का है। आगामी 31 जुलाई को होने वाली मीटिंग में सेवा संभाल को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक कुरुक्षेत्र में आधिकारिक रूप से कार्यालय शुरू नहीं हो जाता, तब तक कैथल के गुरुद्वारा नीम साहिब में एचएसजीएमसी द्वारा कार्यालय चलाया जाएगा। यहां कार्यालय तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन भी 31 जुलाई की मीटिंग से पूर्व कर दिया जाएगा। इस पर कानूनी राय ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें