फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने कहा कि महिलाओं में ज्यादातर होने वाले सर्विकल कैंसर की रोकथाम को लेकर हयूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शनिवार को शुरू किया गया। नागरिक अस्पताल में राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी निर्धारित उम्र की लड़कियों का आह्वान किया कि वे अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क टीकाकरण की शुरुआत की गई ताकि स्वास्थ्य सही रहे। सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान तीन महीने तक चलाया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि इस अभियान के दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं पर 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की लड़कियों का एचवीपी टीकाकरण नि:शुल्क किया गया है। जिले में लगभग 12 हजार लड़कियों की सूची तैयार की गई है। इस डोज के लगने से घातक बीमारियों से बचाव होगा। सीटीएम गुरविंदर ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में सबसे आम प्रकार के कैंसर में से एक है। इसके बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन बेहद उपयोगी है। बताया कि यह टीका विशेष रूप से लड़कियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वायरस से होने वाले संक्रमण को रोककर कैंसर के जोखिम को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें