संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने मंगलवार शाम को देह व्यापार की सूचना पर अंबाला रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर युवती को पकड़ा। वह युवती होटल के एक कमरे में अकेली बैठी थी। उसे पुलिस अपने साथ थाने ले आई।
डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने होटल में अनैतिक कार्य की सूचना पर छापा मारा गया। शिकायत की गई थी कि लड़कियों को यहां बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जाता है।
उन्होंने बताया कि मौके पर मिली युवती ने बताया कि होटल मालिक या मैनेजर उसे कॉल करके कैथल बुलाते हैं। फिर ग्राहकों को कॉल करके यहां बुलाते हैं।
डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। युवती से अभी और पूछताछ की जाएगी। युवती ने स्वयं को बाहर से यहां आना बताया है। इसकी पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। वहीं होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी कब्जे में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि युवती और डीवीआर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।