कैथल। पुलिस ने अनैतिक कार्य करवाने के मामले में कैफे/होटल संचालक के सहयोगी बिहार के सुपौल निवासी उदगार पासवान को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय बीरभान सिंह ने करते हुए उसे पकड़ा। दुर्गा शक्ति टीम की एचसी सुमन को सूचना मिली थी कि ढांड रोड स्थित होटल में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। होटल का मालिक अर्जुन नगर, कैथल निवासी गुरमीत सिंह बाहरी क्षेत्रों से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से देह व्यापार करवा रहा था और इसके एवज में उनसे रुपये वसूलता था। पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा तो वहां दो महिलाएं और आरोपी उदगार पासवान मौके पर मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि होटल मालिक गुरमीत सिंह ने ही उन्हें फोन कर देह व्यापार के लिए होटल में बुलाया था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद