कैथल। होटल में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी गुरविंद्र सिंह की टीम ने होटल संचालक आरोपी कुलतारण निवासी अनिल कुमार व मैनेजर कैलाश निवासी उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सदर प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने शिकायत दी थी कि सूचना मिली थी कि अंबाला रोड कैथल स्थित होटल ग्लैक्सी एवं रेस्टोरेंट का मालिक अनिल कुमार व मैनेजर कैलाश सिंह लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों के साथ अनैतिक कार्य करवा कर रुपये वसूलते हैं।
छापे में महिला ने बताया था कि होटल मालिक अनिल व मैनेजर कैलाश ने फोन करके देह व्यापार के लिए बुलाया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया। संवाद