फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रावास रोड का 80 लाख रुपये से होगा निर्माण

Wed, 11 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मंगलवार को छात्रावास रोड के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली करीब 20 साल पुरानी इस सड़क के निर्माण से शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस सड़क की हालत समय के साथ जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सतह के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इस सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। छात्रावास रोड शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग शहर के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी प्रमुख आवागमन का रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सड़क बनने के बाद यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर रजत थरेजा, राहुल, आशीष, बलदेव, बादल, दीपक, गौतम, नवीन गोयल, मुदित शर्मा, बन्टी गाबा, जोनी धमीजा, दिपांशु नरूला और सुनील चुग सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें