फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ई-अधिगम अध्यापकों का सम्मान

Thu, 11 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। खंड राजौंद में बुधवार को ई-अधिगम अध्यापकों के साथ ई अधिगम विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले अध्यापकों विकास नेहरा, कपिल कुमार और मनोज कुमार, नीना व कृष्ण कुमार, शामिल रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन संयोजक राजौंद बलबीर कश्यप ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान जिला स्तर पर ई अधिगम के अंतर्गत समर बोनाजा कार्यक्रम चलाया गया था। इसका उद्देश्य यह था कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे और अध्यापक ई अधिगम कार्यक्रम में भाग लेकर खंड स्तर पर अपनी पोजीशन बनाए। अध्यापकों के अलावा सम्मानित होने वाले बच्चों में चिड़िया, हितेन और पूजा, साक्षी कुमारी, अमन और वर्षा व कक्षा 10 वीं से आर्यन, 11वीं से मनिका, पायल, काजल रही।
विज्ञापन


इस कड़ी में खंड से 10 टॉपर ई अधिगम बच्चों और छह ई अधिगम अध्यापकों को शामिल किया। सभी टॉपरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल किठाना के प्रिंसिपल सतबीर सिंह ने कहा कि प्रिंसिपल
विज्ञापन


के पास और भी महत्वपूर्ण कार्य होते हैं फिर भी अपने व्यस्त समय में बच्चों को ई अधिगम स्टूडेंट्स बनाने में भी पूरा सहयोग करते हैं।

इसके अलावा नरेश ढुल, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह ई अधिगम डीलिंग, गुलदीप सिंह बीआरपी, दीपिका बीआरपी, सुमन डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रदीप कुमार, ऋषिपाल, विवेक राणा, राहुल ,पायल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें