गुहला चीका। : सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटी प्रशिक्षण पूरा करने पर महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर
गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका ने सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स के समापन पर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संस्था के अध्यक्ष प्रेम सिंह पुनिया ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संस्था ने छह महीने का सिलाई प्रशिक्षण और एक महीने का ब्यूटीशियन कोर्स चलाया गया। इस प्रशिक्षण के तहत 20 लड़कियों ने सिलाई प्रशिक्षण और 19 लड़कियों ने कोर्स पूरा किया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता, मुरारी लाल गुप्ता, राजेश जैन, डॉ. सरिता भठ्ठला, डॉ. निधि बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद