फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरस्वती वंदन कर गुरुओं का किया सम्मान

Sat, 06 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। किठाना पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह से मनाया। विद्यालय प्रांगण में सुबह से ही उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदन कर गुरुओं का सम्मान किया। बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और योगदान पर आधारित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, भाषण और समूह गतिविधियों के माध्यम से यह दर्शाया कि शिक्षक ही जीवन की सच्ची प्रेरणा और मार्गदर्शक होते हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को भगवद गीता भेंट की। यह भी कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार होते हैं, जो न सिर्फ ज्ञान देते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार और मूल्यों का संचार करते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें