फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मान से नवाजा

Fri, 21 Jul 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। करनाल में हुई अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ी अनिल ने स्वर्ण पदक जीता है। लौटने पर उसे सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


गांव चंदाना निवासी खिलाड़ी अनिल ने इस प्रतियोगिता बेंच प्रेस इंवेट में 60 किलोभार वर्ग में भाग किया और सबसे ज्यादा 95 किलो भार उठाया और देश का नाम रोशन किया। खिलाड़ी अनिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 देशों की टीम ने भाग लिया। वह भारत देश की टीम में खेला। यह प्रतियोगिता 15 व 16 जुलाई को हुई थी। अनिल का कैथल पहुंचने पर कपिस्थल जिम में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

कपिस्थल जिम के संचालक पवन पहलवान ने बताया कि अनिल दिव्यांग हैं और वह 12वीं में पढ़ता है। अनिल के तीन भाई बहन है। उसके पिता बीरभान व माता पिंकी देवी है। उन्होंने कहा कि अनिल कपिस्थल जिम में अभ्यास करता है। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल ने नेशनल प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया दिल्ली में स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि सुरेंद्र शर्मा पिलनी ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र गिल, टींकू, अशोक माजरा, पवन शेरगढ़, आरके शर्मा व गोविंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें