फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान के स्टार्टअप को सम्मान

Mon, 09 Oct 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड में सात सितंबर को उत्तर भारत के कृषि आधारित स्टार्टअप का सम्मेलन हुआ। इसमें उत्तर भारत से लगभग 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य से केवल कैथल जिले के गांव कैलरम के किसान के स्टार्टअप को यह अवसर मिला। किसान ईश्वर सिंह कुंडू ने कृषि को जहर मुक्त करने, खेती की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए कई खोज की हैं। इसे न केवल हरियाणा, राष्ट्रीय स्तर ही नहीं, बल्कि विदेशों तक से भी अपनी खोज के लिए दर्जनों पुरस्कार मिल चुके हैं।
इनका नाम लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक आफ रिकार्ड सहित चार रिकॉर्ड इनके नाम हैं। इंडोनेशिया से भी भारत के लिए पुरस्कार जीत चुके हैं। इन्हीं अनूठी खोजों के आधार पर भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान की सहायता से गांव कैलरम में ही लघु निर्माण इकाई की स्थापना की। कृषि विश्वविद्यालय और अन्य वैश्विक संस्थानों ने भी उनके उत्पादों को कृषि के लिए बहुत उपयोगी माना है।
विज्ञापन

इन उत्पादों से 21 प्रतिशत तक पैदावार में वृद्धि पाई। जो कि एक कीर्तिमान है। साथ ही लागत में भी भारी कमी आई। इनके स्टार्ट-अप को पंतनगर में आयोजित सम्मेलन के लिए चुना गया। एवं ईश्वर कुंडू के पुत्र सुनील कुमार कुंडू ने प्रतिनिधित्व किया। इसके लिए उनके पुत्र सुनील कुंडू को कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों के लिए मंच पर विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन चौहान व अन्य गणमान्य अधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें