गुहला-चीका। सरकारी अस्पताल गुहला में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्र्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के स्थानीय अध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा ने सबसे पहले मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व आम लोगों सहित सबके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह कहा जाता है कि स्वास्थ्य ही इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है, लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं कि स्वास्थ्य रूपी पूंजी को संभालकर रखने में स्वयं हम ही अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर तरसेम शर्मा पीडल, डॉ. विनोद गुप्ता व पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
गुहला अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ऐसे कार्यक्रमों का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार नियंत्रण ब्यूरो ने जो आज स्वास्थ्य सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया है उसके लिए वे उनके आभारी हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकारी एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरों ने एसएमओ गुहला डॉ. संजीव गोयल, डॉ. मनप्रीत, डॉ. अमन बंसल, डा. सूर्य प्रताप सिंह, डा. वीणा चौधरी, डॉ. आकंक्षा अरोड़ा, डॉ. मनप्रीत कौर, डा. विकास सैनी, डा. दिनेश पूनिया, डॉ. पर्ल, डॉ. अमृतपाल कौर, डॉ. शालिनी, डॉ. कमलेश भाणा, कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय भार्गव, गुरजीत कौर, रेणू, विक्की रूहल, हरदीप सिंह, जितेंद्र, संत लाल, सुनील, बलजीत सिंह, तनिष्का, शिव सेवक, राम आसरा, सुच्चा सिंह व रेखा रानी शामिल रहे।
स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
कलायत। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य मेहमान राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो हरियाणा के जिला प्रधान महेंद्र धानियां रहे। इस दौरान 27 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मान से नवाजा गया। इनमें पांच डॉक्टर, 22 नर्सिंग ऑफिसर, सूचना सहायक, एलटी और अन्य कर्मी शामिल रहे। संवाद