फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में होमगार्ड जवान की मौत

Thu, 19 Sep 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव खनौदा के पास एक कार चालक ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक की पत्नी गांव फरल निवासी पूनम ने बताया कि उसका पति मोहन सिंह करीब 20 साल से कैथल में होमगार्ड की नौकरी कर रहा था। इस समय वह सिविल लाइन थाना में तैनात था। 18 सितंबर को वह सुबह आठ बजे घर से कैथल सिविल लाइन थाना में ड्यूटी के लिए अपने मोटरसाइकिल से निकला। वह भी घर से रास्ते में पड़मे वाले अपने खेत तक उसके साथ गई थी। जब उसका पति उसे खेत में छोडक़र वहां से थोड़ी दूर चला तो खनौदा की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पति को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उसके पति को छाती में चोटें लगी। कार चालक मौके से भाग गया। उसने राहगीरों की सहायता से अपने पति को कैथल सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास दो लड़के हैं। मोहन पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन

पूंडरी थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें