फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के कार्यक्रम में फूलों की होली

Wed, 04 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाबी वेलफेयर सभा की ओर से होली के उपलक्ष्य में निजी पैलेस में फूलों की होली कान्हा जी के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और लोगों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अतुल चानना और डॉ. शालू चानना (डायरेक्टर, चानना हॉस्पिटल, चीका) ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के संकीर्तन मंडल की ओर से भजन एवं संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे और राधे-राधे के जयकारे लगाए। पंजाबी संस्थाओं के चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि होली रंगों का ही नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। मुख्य अतिथि डॉ. अतुल चानना ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर कैलाश भगत पूर्व हैफेड चेयरमैन, इंद्रजीत सरदाना, तुलसीदास सचदेवा, प्रमुख समाज सेवी सुधीर मेहता, कमल आहूजा, महासचिव संजय सेतिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें